मुनिसुव्रत स्वामी जिनमंदिर व अंजनश्लाका प्रतिष्ठा और दीक्षा महोत्सव 16 फरवरी को

बाड़मेर नगरी में श्री प्रतिष्ठा दीक्षा महोत्सव समिति के तत्वावधान में मोक्ष मार्ग स्थित केयुप भवन परिसर में मुनि सुव्रतस्वामी जिनमंदिर व दादावाड़ी अंजनश्लाका प्रतिष्ठा-दीक्षा को लेकर पंचान्हिका महोत्सव आचार्य जिनमणि‌प्रभ की निश्रा में 12 से 16 फरवरी तक आयोजित होगा। कुशल वाटिका प्रेरिका साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा की प्रेरणा से जिनमंदिर, दादावाड़ी व केयुप भवन के निर्माण के संपूर्ण लाभ, प्रतिष्ठा दीक्षा महोत्सव के मुख्य लाभार्थी जीवणमल, नेमीचंद, बाबूलाल-शांतिदेवी, भरत कुमार छाजेड़ बाड़मेर-मुंबई परिवार ने लिया। श्री प्रतिष्ठा दीक्षा महोत्सव समिति के संयोजक जगदीश चन्द भंसाली ने बताया कि पंचान्हिका महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ, जिनेन्द्र भक्ति महोत्सव 12 फरवरी से प्रारंभ होगा। 15 फरवरी को वरघोड़ा व 16 फरवरी को प्रतिष्ठा व दीक्षा का आयोजन होगा। प्रतिष्ठा व दीक्षा के कार्यक्रम में निश्रा प्रदान करने के लिए खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणि प्रभसागर का धवल सेना के साथ 11 फरवरी को नगर प्रवेश होगा। उन्होंने बताया कि पंचान्हिका महोत्सव का आयोजन कोटड़िया नाहटा ग्राउण्ड, विद्यापीठ व भागवती दीक्षाओं का कार्यक्रम कुशल वाटिका में आयोजित होगा। केयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश लूणिया ने बताया कि पंचान्हिका महोत्सव को लेकर पूरे परिसर में आकर्षक सजावट की जाएगी। केयुप अध्यक्ष प्रकाश पारख ने बताया कि प्रतिष्ठा व दीक्षा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों से चल रही है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। प्रतिष्ठा महोत्सव समिति व केयुप बाड़मेर की ओर से प्रतिष्ठा को लेकर पत्रिका प्रकाशन कार्य व कमेटियां बनाने का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *