मुफ्त चिकित्सा शिक्षा और होम केयर सेवाएं देगी एनजीओ अमृत केयरगिवर्स

भास्कर न्यूज | जालंधर एनजीओ अमृत केयरगिवर्स की टीम की तरफ से मकर संक्रांति पर न्यू मॉडल टाउन में अपने केंद्र की शुभ शुरुआत की गई। इस मौके श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादर नगर के रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। ग्रंथी सिंह ने परमात्मा के चरणों में दिव्य कृपा एवं आशीर्वाद से टीम को सेवा करने का सामर्थ्य देने की प्रार्थना की। टीम की निर्देशिका डॉक्टर रुचि सिंह गौड़ ने बताया कि केंद्र के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिक्षा, होम केयर सेवाएं, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, निशुल्क ओपीडी सेवा आदि से समाज की सेवा की जाएगी। इस अवसर पर रॉबिन सांपला, राजेश बाहरी, अनु बाहरी, डॉ. अभिलक्ष्य, डॉ. सागरिका, राज, परम, तुलिका, दीपक और अन्य मौजूद रहे। कीर्तन करता रागी जत्था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *