मुरादाबाद में भाई से तंग आकर बहन ने जहर खाया:बोली- बदनाम करने के लिए अश्लील वीडियो भेजता था, बदले में 3 लाख मांगे थे

मुरादाबाद में एक बहन ने अपने ही सगे भाई की हरकतों से तंग आकर जहर खा लिया। भाई अपनी बहन को मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज रहा था। बदनामी के डर से महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की और कीटनाशक खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर दौड़े। जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल महिला की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर्स की टीम महिला के उपचार में लगी हुई है। मामला मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा इलाके का है। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। ये है पूरा मामला शहर के मुगलपुरा इलाके में रहने वाली एक महिला(30) ने अपने ही सगे छोटे भाई के उत्पीड़न से तंग आकर कीटनाशक खा लिया। पीड़ित महिला के पति का नॉन वेज का होटल है। महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। महिला का बड़ा भाई भी इसी होटल में काम करता है। शुक्रवार को जिस समय महिला ने जहर खाया, उस समय घर पर महिला का बेटा (18) और बड़ा भाई नीचे दुकान पर था। कीटनाशक का सेवन करने के कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। मां को बेहोश होता देखते ही बेटे ने दुकान से मामा को बुलाया। फिर महिला के बड़े भाई और बेटे उसे घर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित निजी अस्पताल लेकर दौड़े। निजी अस्पताल के डॉक्टर ने पीड़ित महिला की हालत नाजुक देखते हुए और पुलिस केस बताते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां से परिजनों ने पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम महिला के उपचार में लगी हुई है। महिला ने बताया- छोटे भाई की वजह से जहर खाया होश में आने पर पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया- मेरा सगा छोटा भाई आए दिन मुझसे पैसों की डिमांड करता रहता है। वो नशे का आदि है। उसने मुझे और मेरे परिजनों के मोबाइल पर अश्लील वीडियो और ऑडियो भेजे हैं। जिस दिन मैंने जहर पी था, उस दिन भी उसने मुझसे तीन लाख रुपए की डिमांड की थी। भाई के उत्पीड़न और बदनामी के डर से शुक्रवार शाम करीब 8 बजे, जब मेरे पति घर पर नहीं थे। तब मैंने घर में रखी कॉकरोच मारने की दवाई पी थी। पति बोला- जमीन विवाद में अक्सर झगड़ा होता महिला के पति ने बताया- भाई और बहन के बीच जमीनी विवाद और पैसों के लेनदेन की बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता है। उसने कई बार हमारी दुकान पर भी तोड़फोड़ की है। हमें फंसाने के लिए उसने पुलिस में झूठी शिकायत भी है कि हम दुकान पर गोमांस बेचते हैं। वो हमसे बोलता है कि पुलिस तो मेरी जेब में रहती है। वो मेरा क्या बिगड़ा पाएगी। कर लो जो करना है। इस मामले में थाना प्रभारी मुगलपुरा शैलेंद्र कुमार का कहना है कि महिला के बड़े भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जानकारी मिली है कि, दो दिन पहले आरोपी उत्तराखंड के रुड़की चला गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। …………………….. पढ़ें ये भी जरूरी खबर… सांसद चंद्रशेखर पर भड़कीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर: सहारनपुर में बोलीं- मैं उनकी सांसदी खा जाऊंगी, इस्तीफा दें; नहीं तो सड़क पर उतरूंगी आजाद समाज पार्टी (आसपा) के बेहट विधानसभा अध्यक्ष विनोद पगवाल ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उर्मिला सनावर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगातार टिप्पणी कर रही थीं। मामला सहारनपुर के फतेहपुर थाने में दर्ज हुआ है। पगवाल का आरोप है कि उर्मिला सोशल मीडिया पर सांसद के खिलाफ अनर्गल बातें कर रही हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस पर उर्मिला सनावर ने सफाई दी है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *