मुरैना की होटल में फायरिंग का वीडियो:आरोपी ने कमर से कट्टा निकालकर चलाई गोली; होटल बंद करने की धमकी दी

मुरैना के कैलारस कस्बे में एक होटल पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात राजमहल होटल में तीन लोग खाना खाने पहुंचे थे, जहां उनका होटल स्टाफ से विवाद हो गया। इसके बाद वे चले गए। लेकिन, कुछ देर बाद वापस आकर होटल के दरवाजे पर फायरिंग कर दी और होटल मालिक को धमकाया। इस घटना का CCTV फुटेज बुधवार को सामने आया, जिसके बाद होटल संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। राजमहल होटल के संचालक रामवीर त्यागी के अनुसार, मंगलवार रात तीन युवक उनके होटल में खाना खाने आए थे। किसी बात को लेकर उनका होटल स्टाफ से विवाद हो गया। झगड़े के बाद वे वहां से चले गए। लेकिन, कुछ समय बाद वापस लौटे और होटल के दरवाजे पर गालियां देने लगे। इसके बाद उनमें से एक युवक की पहचान आकाश सिकरवार निवासी शेरपुर के रूप में हुई है। उसने अपनी कमर से कट्टा निकाला और फायरिंग कर दी। CCTV में कैद हुई घटना होटल के बाहर हुई इस फायरिंग की घटना का CCTV फुटेज बुधवार को सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी होटल के दरवाजे पर आकर पहले धमकी देता है और फिर कट्टा निकालकर फायरिंग करता है। गोली चलाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। होटल बंद करने की धमकी होटल संचालक रामवीर त्यागी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी आकाश सिकरवार ने उन्हें धमकी दी कि उनका होटल जल्द ही बंद करवा दिया जाएगा। घटना के बाद होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। होटल संचालक की शिकायत पर कैलारस थाना पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया ‌है। रामवीर त्यागी का आरोप है कि पुलिस इस मामले में रुचि नहीं ले रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *