मैहर में धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सुधीर अग्रवाल ने अवैध शराब बिक्री की सूचना के लिए 6 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक इन नंबरों पर शराब की अवैध बिक्री की जानकारी दे सकते हैं। पुलिस ने उन इलाकों को चिह्नित कर लिया है, जहां पहले भी अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिली थीं। बुधवार रात टीआई अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में विशेष पेट्रोलिंग की। टीम ने गलियों में बाइक से पहुंचकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। हेल्पलाइन नंबरों में इनके नंबर शामिल
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने पहले पकड़े जा चुके आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी। हेल्पलाइन नंबरों में सीएसपी राजीव पाठक, टीआई अनिमेष द्विवेदी, एएसआई रंजीत सिंह, हेड कांस्टेबल ऋषभ छारी, अनिल सिंह और कांस्टेबल संजय तिवारी के नंबर शामिल हैं।


