मुरैना में आज हुई हल्की बारिश:दिन में ठंडक बढ़ी, न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी

मुरैना में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह से छाए बादलों के बीच दोपहर 11 बजे हल्की बारिश हुई, जिससे वातावरण में ठंडक बढ़ गई। बारिश के बाद धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विभाग ने पहले ही 3 फरवरी के बाद मुरैना में मौसम परिवर्तन और बारिश की भविष्यवाणी की थी, जो सटीक साबित हुई। मंगलवार सुबह से छाए बादलों के बाद दोपहर में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई। हालांकि बारिश कम मात्रा में हुई, लेकिन इसने शहर के माहौल में ठंडक घोल दी। मौसम वैज्ञानिक हरविंदर सिंह ने बताया कि यह हल्की बारिश सरसों की फसल के लिए लाभदायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि अब आगे बारिश की संभावना नहीं है और धीरे-धीरे ठंड कम होकर गर्मी महसूस होने लगेगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *