मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संघ के भोपाल जिला प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र अहिवार को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है, जिसमें शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं को रेखांकित किया गया है। बैठक में डीईओ ने गंभीरता से समस्याओं पर विचार करते हुए कुछ मुद्दों के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कर्मचारी संघ ‘कर्मचारी हित-देश हित’ के सिद्धांत पर काम करते हुए न केवल भोपाल बल्कि पूरे प्रदेश के शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए रचनात्मक भूमिका निभा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें संभागीय उपाध्यक्ष सुधीर कलसे, संयोजक जितेंद्र शाक्य, सह संयोजक संदीप जैन और फंदा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सारस्वत प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। शिक्षकों की प्रमुख मांगें …


