मुरैना में ट्रैक्टर चोर गिरफ्तार:12 दिन पहले चोरी हुआ ट्रैक्टर पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा; राजस्थान बेचने जा रहा था

स्टेशन रोड थाना पुलिस ने रविवार सुबह गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। यह ट्रैक्टर 18-19 नवंबर की रात फिरोजपुर गांव से चोरी हुआ था। आरोपी ट्रैक्टर को बेचने के लिए राजस्थान ले जाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गंजरामपुर रोड पर दबोच लिया। स्टेशन रोड थाना पुलिस रात्रि गश्त के बाद सुबह करीब 4:30 बजे थाने लौट रही थी। पुलिस टीम गंजरामपुर रोड पर थी, तभी सामने से एक व्यक्ति ट्रैक्टर चलाकर आता दिखाई दिया। पुलिस जीप को देखते ही चालक ने ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रुकवा लिया। दस्तावेज नहीं दिखा सका, थाने में कबूला जुर्म
पुलिस टीम ने जब चालक से ट्रैक्टर के दस्तावेज मांगे, तो वह कुछ भी नहीं दिखा सका। नाम-पता पूछने पर भी वह शुरुआत में फर्जी जानकारी देता रहा। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां सख्ती से पूछताछ करने पर उसने ट्रैक्टर चोरी करना और चोरी का ट्रैक्टर होना कबूल कर लिया। 18-19 नवंबर की रात हुई थी चोरी
बीती 18-19 नवंबर की दरमियानी रात फिरोजपुर गांव के कुशवाह का पुरा से राजू कुशवाह का ट्रैक्टर चोरी हुआ था। अज्ञात चोर इसे चुरा ले गए थे। इस मामले की एफआईआर 19 नवम्बर को सुबह स्टेशन रोड थाने में दर्ज की गई थी। रिठौरा का है आरोपी, राजस्थान खपाने की थी तैयारी
पकड़े गए आरोपी की पहचान लवकुश निवासी रिठौरा गांव (थाना सराय छोला) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रैक्टर को लेकर राजस्थान भागने की फिराक में था, जहां वह इसे बेचने वाला था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। टीआई बोले- साथियों के बारे में कर रहे पूछताछ
स्टेशन रोड थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत के अनुसार, “पकड़ा गया आरोपी शातिर चोर है। चोरी गया ट्रैक्टर भी बरामद हुआ है। अब आरोपी से इसके अन्य साथी और यह चोरी के वाहन को कहां बेचता था इसके संबंध में पूछताछ जारी है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *