शराब पीकर छेड़ा तो स्वेटर से गला दबाकर मार डाला:खंडवा में हत्यारे पति-पत्नी गिरफ्तार; घर के बाहर खड़ी बाइक ने खोला राज

खंडवा के हरसूद थाना क्षेत्र में दो दिन पहले मिली एक व्यक्ति की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि मृतक ने जिस घर में शराब पी थी, वहां रहने वाले पति-पत्नी ने ही उसे मार डाला था। मृतक ने नशे में दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने शनिवार देर रात हत्या का मामला दर्ज कर रविवार सुबह आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम सेल्दा माल की है। यहां गिट्टी खदान के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली थी। उसकी पहचान मांडला गांव के रहने वाले 42 वर्षीय मुकेश (पिता अमरसिंग बकोरिया) के रूप में हुई। पुलिस ने हरसूद अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें खुलासा हुआ कि मुकेश की मौत दम घुटने से हुई है। डॉक्टरों ने गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि की। शराब पीकर पत्नी का हाथ पकड़ा
पुलिस ने सेल्दामाल निवासी गुलाब (पिता देवीसिंह बारेला) और उसकी पत्नी मुन्नीबाई बारेला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी गुलाब ने बताया कि मुकेश अक्सर शराब लेकर उसके घर आता था। शुक्रवार रात 10 बजे भी वह दोस्त अशोक के साथ आया और शराब पीने लगा। अशोक के जाने के बाद नशे में धुत मुकेश ने मुन्नीबाई के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीछा किया, बोला- रात रंगीन करूंगा
गुलाब ने बताया कि विरोध करने पर मुकेश गालियां देने लगा। इससे बचने के लिए पति-पत्नी घर से निकलकर गिट्टी खदान की तरफ भागे। लेकिन मुकेश उनके पीछे आ गया। आरोपी के मुताबिक, “वह भागता हुआ आया और कहने लगा कि मैं तो मुन्नीबाई के साथ रात रंगीन करूंगा। वो बहुत परेशान करने लगा।” स्वेटर से मुंह दबाया, फिर गला घोंटा
इसी बीच मुन्नीबाई गुस्सा हो गई। कहासुनी के दौरान मुकेश जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसे चुप कराने के लिए दंपती ने उसी के स्वेटर से उसका मुंह दबाया। जब वह काबू में नहीं आया तो उसका गला दबा दिया। कुछ देर बाद उसकी सांसें थम गईं। दंपती ने सोचा वह बेहोश हुआ है और वहां से चले गए। पिता ढूंढने पहुंचे तो घर के बाहर खड़ी मिली बाइक
टीआई राजकुमार राठौर के मुताबिक, इस अंधे कत्ल के खुलासे में मृतक की बाइक अहम सुराग बनी। घटना वाली रात 1 बजे मृतक के पिता अमरसिंह उसे ढूंढते हुए गुलाब के घर पहुंचे थे। गुलाब ने कहा कि मुकेश तो कबका चला गया। लेकिन मुकेश की बाइक घर के बाहर ही खड़ी थी। 200 मीटर दूर मिली थी लाश
आरोपियों ने झूठ बोला कि वह पैदल खदान तरफ गया है। सुबह जब अमरसिंह खदान तरफ गए तो महज 200 मीटर दूर बेटे की लाश मिली। बाइक घर पर खड़ी होने से पुलिस का शक गुलाब पर गहराया और सख्ती से पूछताछ में उसने पत्नी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *