मुरैना में तीन माह की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर:रिश्ते में ताऊ खिलाने के बहाने कमरे में ले गया, की दरिंदगी; ग्वालियर रेफर

मुरैना में एक तीन माह की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। शराब के नशे में रिश्ते के ताऊ ने ही दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। ताऊ ने बच्ची को खिलाने के बहाने उठाया और अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। मासूम को तुरंत जिला अस्पताल मुरैना लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। डॉक्टरों ने बताया कि अगले 72 घंटे उसके लिए बेहद क्रिटिकल हैं। स्थिति नाजुक होने पर बच्ची को ग्वालियर रेफर कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मां और दादी ने मना भी किया..आरोपी नहीं माना
पीड़ित और आरोपी का परिवार एक ही घर में संयुक्त परिवार के रूप में रहते हैं। आरोपी बच्ची के पिता के ताऊ का लड़का है। आरोपी की उम्र 30 साल है। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा। उस समय बच्ची घर के आंगन में खाट पर सो रही थी। आरोपी ने बच्ची को खिलाने के लिए उठाया तो पीड़ित बच्ची की मां और दादी ने उसे नशे में होने के कारण बच्ची को उठाने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना और बच्ची को उठाकर पास के कमरे में ले गया। सिविल सर्जन बोले- बच्ची की हालत गंभीर
जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। उसका प्राथमिक उपचार कराने में बाद स्थिति क्रिटिकल होने के कारण उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बच्ची का काफी खून बह चुका था। उसका ऑपरेशन जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *