मुरैना में महिला ने घर में फांसी लगाई:ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप; पति बोला- किसी और से फोन पर बात करती थी

मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में रविवार को एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पोरसा पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के एक ढाई साल का बेटा और एक डेढ़ साल की बेटी है। आरोप है कि ससुराल वाले इन बच्चों को रखने से मना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पोरसा कस्बे की जोटई रोड बाई पास पर रहने वाले कोमल राठौर की पत्नी 28 वर्षीय रानी राठौर ने घर में ही आत्महत्या कर ली। कोमल पत्नी को पोरसा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के पति कोमल, सास, ननद और जेठानी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा कि इन सबने मिलकर रानी को मार डाला। बता दें कि रानी राठौर की शादी 2020 में पोरसा के कोमल राठौर के साथ हुई थी। आरोपों के मुताबिक, तभी से ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। इसी सदमे में मृतका के पिता प्रकाश राठौर की पांच साल पहले 2021 में मौत हो गई थी। फांसी की नहीं जहर खाने की सूचना
मृतका रानी के भाई संजय राठौर के अनुसार ससुराल पक्ष के पति कोमल सहित सास ससुर जेठानी लंबे समय से पैसे मांगने के चलते रानी को परेशान कर रहे थे। मारपीट भी करते थे। रानी ने अगर फांसी लगाई तो हमें जहर खाने की सूचना क्यों दी? रानी के शरीर में चोट के निशान थे, इससे साफ होता है कि हत्या की गई है। पोरसा टीआई दिनेश कुशवाह ने कहा, पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही जांच आगे बढ़ेगी। पति ने मृतका पर फोन पर किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने की भी बात बताई है। पति-पत्नी पर तभी से शक करता था। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *