शाजापुर में स्वास्थय कर्मियों ने किया सार्थक ऐप का विरोध:कहा- ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क और तकनीकी परेशानी से अटेंडेंस लगाना मुश्किल

मोहन बड़ोदिया में सोमवार सुबह स्वास्थ्य कर्मियों ने सार्थक ऐप से अटेंडेंस दर्ज कराने के फैसले का विरोध किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन बड़ोदिया के सीएचओ और एएनएम ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश रुहेला को ज्ञापन सौंपा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन बड़ोदिया में पदस्थ रूपनारायण शर्मा ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में मोहन बड़ोदिया ब्लॉक के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और एएनएम मौजूद रहे। सभी ने सार्थक ऐप से अटेंडेंस लगाने को गलत बताया और इसका विरोध किया। ग्रामीण इलाकों में होगी परेशानी रूपनारायण शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या, तकनीकी दिक्कतें और संसाधनों की कमी के कारण सार्थक ऐप से अटेंडेंस लगाना मुश्किल होता है। उन्होंने आगे बताया कि इससे कर्मचारियों को मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है और इससे काम करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। स्वास्थ्य कर्मी पहले से ही क्षेत्र में दौरा, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जैसी जरुरी सेवाओं में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में तकनीकी समस्याओं के कारण उपस्थिति पर सवाल उठाना सही नहीं है। पुराने तरीके को किया जाए लागू स्वास्थ्य कर्मियों ने ज्ञापन के जरिए मांग की है कि उपस्थिति दर्ज करने के पुराने और सरल तरीकों को फिर से लागू किया जाए या फिर सार्थक ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाए। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश रुहेला ने कर्मचारियों की परेशानियों को सुना और उन्हें अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *