मुरैना में मिलावटी दूध बनाने वाली डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड:आरएम केमिकल और रिफाइंड से बन रहा था, तीन सैंपल लेकर जांच शुरू

खाद्य विभाग की टीम ने आज किशनपुर इलाके में कार्रवाई करते हुए गांव के अंदर संचालित एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई करते हुए मिलावटी दूध बनाने की डेयरी का पर्दाफाश किया है। खाद्य विभाग की टीम ने यहां से तीन जांच सैंपल लिए है। कार्रवाई करते हुए डेयरी लाइसेंस को भी सस्पेंड किया गया है। टीम ने इस डेयरी से एक टीन रिफाइंड, तीन-तीन आरएम केमिकल, मिलावटी दूध भी जब्त किया है । मिवलती दूध की डेयरी पर कार्रवाई खाद्य विभाग मुख्यालय की टीम ने आज जगत पुरा किशनपुर इलाके में रहने वाले अशोक कुशवाह की कुशवाह डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। आज सुबह की गई छापामार कार्रवाई में खाद्य विभाग को डेयरी में मिलावटी दूध बनता मिला। मिलावटी दूध तैयार करने में उपयोग किए जाने के लिए एक टीन रिफाइंड 15 किलो और तीन टीन आरएम केमिकल खाद्य विभाग को मौके से मिला। खाद्य विभाग ने दूध सहित तीन सैंपल जांच के लिए भरे और अशोक कुशवाह डेयरी का लाइसेंस मौके पर ही सस्पेंड किया। लंबे समय से मिलावटी दूध की शिकायत जगत पुरा किशनपुर इलाके में अशोक कुशवाह के घर पर संचालित दूध डेयरी पर मिलावटी दूध केमिकल और रिफाइंड की मदद से बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत लंबे समय से खाद्य विभाग को की जा रही थी। विभाग के द्वारा एक टीम बनाकर डेयरी की गतिविधियों पर नजर रखी गई और आज कार्रवाई कर डेयरी का लाइसेंस भी सस्पेंड किया गया। शिकायत पर कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल परिहार के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की गई है। मिलावटी दूध बनाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। अशोक कुशवाह की डेयरी पर पहुंच टीम की ओर से कार्रवाई कर सामान जब्त कर सैंपल किए गए है। डेयरी लाइसेंस सस्पेंड किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *