मुरैना में 5 साल की मासूम से रेप:पिता के लिए गुटखा लेने गई थी, ‘कुत्ता काट लेगा’ कहकर दुकान के अंदर ले गया था नाबालिग

मुरैना के एक गांव में 5 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम 4 बजे की है, जब बच्ची अपने पिता के लिए पड़ोस की दुकान पर गुटखा लेने गई थी। वहां दुकान पर बैठे 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद पीड़िता ने घर जाकर माता-पिता को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। महुआ थाना पुलिस के अनुसार, 5 वर्षीय पीड़िता को उसके पिता ने पड़ोस की दुकान से गुटखा लाने के लिए भेजा था। दुकान पर आरोपी 17 वर्षीय किशोर मौजूद था। जब बच्ची ने गुटखा मांगा तो आरोपी ने उसे झूठ बोला कि पीछे कुत्ता खड़ा है, जो काट लेगा। कुत्ते का डर दिखाकर वह बच्ची को दुकान के अंदर ले गया और घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे गुटखा देकर भगा दिया। दर्द हुआ तो चिल्लाई, आरोपी ने मुंह दबा दिया
पीड़िता के माता-पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक, बच्ची ने बताया- “मैंने दुकान पर बैठे अंकल से कहा कि मुझे गुटखा दे दो तो अंकल ने कहा अंदर आ जा, पीछे कुत्ता खड़ा है काट लेगा। मैं दुकान के अन्दर चली गई। वहां अंकल ने गलत काम किया। मेरे दर्द हुआ तो मैं चिल्लाई, लेकिन अंकल ने मेरा मुंह अपने हाथों से बंद कर दिया। फिर गुटखा देकर भगा दिया।” आरोपी का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश करेंगे
महुआ थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौर ने बताया कि बच्ची के साथ पड़ोस में ही दुकान का काम करने वाले 17 वर्षीय किशोर ने रेप किया है। चूंकि आरोपी भी नाबालिग है, इसलिए उसे राउंडअप कर लिया गया है। पुलिस उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय (जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के समक्ष पेश करेगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *