मोरहाबादी में राज्यपाल करेंगे झंडोत्तोलन:12 झाकियों में दिखेंगी झारखंड की तस्वीरें, सुबह से 6 से रात 10 बजे तक नो एंट्री

राजधानी में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मोरहाबादी मैदान में 26 जनवरी को सुबह राज्यपाल संतोष गंगवार गणतंत्र दिवस समारोह में झंडोत्तोलन करेंगे। मोरहाबादी मैदान से लेकर शहर के प्रमुख रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसी संबंध में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को आदेश जारी किया। समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए वाहन सुबह 15 मिनट पहले ही अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएंगे। ड्रॉप गेट के पास किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है। बिना पास के किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। विधि-व्यवस्था और यातायात संधारण के लिए पर्याप्त संख्या में जवान और अधिकारी तैनात किए गए हैं। इन मार्गों पर बंद रहेगा वाहनों का परिचालन इन जगहों तक ही आ सकेंगे बड़े वाहन यहां गाड़ी कर सकेंगे पार्क नारंगी पासधारी वाहन : मुख्य मंच के पश्चिम की पार्किंग स्थल में
हरा पासधारी वाहन : बापू वाटिका के सामने बनी पार्किंग स्थल में
मीडिया कर्मी के वाहन : हॉकी स्टेडियम के उत्तर बापू वाटिका के सामने आर्मी ग्राउंड के सटे पार्किंग में
सामान्य वाहन – टीआरआई के सामने मैदान में 15 प्लाटून में छत्तीसगढ़ पुलिस पहली बार करेगी परेड मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कुल 15 प्लाटून परेड निकालेगी। इसमें पहली बार छत्तीसगढ़ पुलिस की भी प्लाटून शामिल की जा रही है। राज्य पुलिस के साथ पहली बार महिला पुलिस की तीन टुकड़ियां भी शामिल होंगी। इसके अलावा झारखंड पुलिस की 10 महिला बटालियन, गृह रक्षक और एनसीसी की टुकड़ी भी परेड में भाग लेंगी। परेड में कुल 4 बैंड होंगे, जिसमें एक बैंड 10 महिला पुलिस की टीम शामिल रहेगी। आठ पुलिस अधिकारी, जवान को विशिष्ट सेवा पदक रांची गणतंत्र दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में राज्यपाल झारखंड पुलिस के आठ अधिकारी और जवानों को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित करेंगे। यह पदक वर्ष 2022, 2023 और 2024 में सराहनीय सेवा के लिए दिया जाएगा।
वर्ष 2022 के लिए वर्ष 2023 के लिए वर्ष 2024 के लिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *