मुहर्रम को लेकर कल्याणपुर में बन रहा है भव्य ताजिया, दो लाख होंगे खर्च

भास्कर न्यूज| गढ़वा गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव में हजरत इमाम हसन हुसैन की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम पर्व को लेकर पिछले कई वर्षों से ताजिया का निर्माण किया जा रहा है। गांव के लोगों के अनुसार ताजियादारी की शुरुआत गांव के स्वर्गीय इमामन मियां के द्वारा किया गया था। उनकी मौत होने के बाद स्वर्गीय चिरागन मियां ने ताजियादारी की परंपरा को जारी रखा। इनके बाद स्वर्गीय रहीम मियां ने इस परंपरा को जारी रखा। वर्तमान समय में बेलाल अंसारी के नेतृत्व में ताजिया का निर्माण किया जा रहा है। गांव के ग्रामीणों के अनुसार इस वर्ष भी कल्याणपुर गांव में भव्य और आकर्षक ताजिया का निर्माण किया जा रहा है। जो कल्याणपुर पंचायत के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। ताजिया का निर्माण कारीगर याकूब अंसारी के द्वारा किया जा रहा है। मुहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें एनुल्लाह अंसारी को सदर मनोनीत किया गया है। जबकि मोहम्मद सईद अंसारी को नायब सदर, अतहर अंसारी को सेक्रेटरी, शहाबुद्दीन खान को नायब सेक्रेटरी व गयासुद्दीन अंसारी को खजांची बनाया गया है। मुहर्रम इंतजामिया कमेटी कल्याणपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के सभी लोगों का सहयोग मिलता है। जिसका नतीजा है कि यहां प्रत्येक वर्ष मुहर्रम के अवसर भव्य व आकर्षक ताजिया का निर्माण किया जाता है। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में दो लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। कल्याणपुर गांव स्थित इमाम बाड़ा के मैदान में मुहर्रम के चांद रात से जिक्रे शोहदा-ए- कर्बला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों के उलेमा व शायर भाग लेंगे। इस संबंध में मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर कमेटी के द्वारा ताजिया निर्माण करने के साथ ही जिक्रे शोहदा-ए-कर्बला व लंगरखानी का भी आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में लगभग दो लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष इस गांव में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *