बरकाकाना | मुहर्रम को लेकर बुधवार को बरकाकाना ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने की। बैठक में मुहर्रम पर्व को शांति व सौहार्द के साथ मनाने पर चर्चा किया गया। विभिन्न गांवों के अखाड़ा समितियों द्वारा अपने-अपने गांव से निकलने वाले मुहर्रम जुलूस के बारे में विस्तार से बताया। एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार शांति व आपसी भाइचारे के साथ संपन्न हो इसके लिये जिला प्रशासन तैयार है। मौके पर ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, अरविंद सिंह, मुखिया मोकिम आलम, वार्ड पार्षद विनोद तिवारी, गीता देवी, प्रदीप शर्मा, फातमा खातून, सनियारो बारला, संजय लाला, रंजीत राम आदि उपस्थित थे। रामगढ़ | मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर रामगढ़ थाना पुलिस ने कई पहल की है। इस सिलसिले में रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने अरगड्डा के बुधबाजार और सिरका के लोगों, ताजिया कमेटी सदस्यों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुहर्रम पर ताजिया जुलूस के मार्ग, समय, वापसी के रूट और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने लोगों से आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतेजाम रहेगी। हर स्थिति पर नजर रखी जाएगी। सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग करने और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की बात कही। पतरातू । पतरातू थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें मुहर्रम पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुहर्रम जुलूस के दौरान निर्धारित समय और मार्ग का विशेष ख्याल रखने की बात कही गई। इस दौरान अधिकारियों ने सभी से अपील की कि आपसी भाईचारे और सौहार्द को अपनाते हुए इस पर्व को मनाएं। बैठक में सभी समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने की। मौके पर बीडीओ मनोज गुप्ता, सीओ मनोज चौरसिया, थाना प्रभारी एसके गुप्ता, पंचम मुंडा, वारिस खान, मोहम्मद सलीम, युनुस अंसारी, हबीब अंसारी, मोहम्मद हुसैन खान, किशोर महतो, वीरेंद्र झा, इबरार अंसारी, मुखिया गिरिजेश कुमार, अंजू कुमारी, संजय सिंह, अजीत कुमार, निर्मल जैन आदि कई मौजूद थे।


