5 को घुरती रथ महोत्सव, मौसीबाड़ी में भगवान जगन्नाथ की हो रही पूजा

रामगढ़ | रामगढ़ शहरी क्षेत्र के कैथा जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। नौ दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र मौसीबाड़ी पहुंचे है। यहां, पुजारी डॉ. बीएन चटर्जी और सहायक पुजारी आशुतोष चटर्जी द्वारा प्रातः और संध्या में पूजन, आरती की जा रही है। वहीं, प्रात: व संध्या में भगवान जगन्नाथ को भोग लगाया जा रहा है। भक्त भी भगवान का दर्शन और पूजा कर रहे है। पूजन के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जा रहा है। नौ दिन के बाद 5 जुलाई की शाम को भगवान जगन्नाथ घूरती रथ से मंदिर लौटेंगे। नौ दिनों के महोत्सव में रामगढ़ शहर समेत कई गांवों के लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं, नौ दिवसीय महोत्सव में जगन्नाथ स्वामी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष हंसपाल महतो, सचिव संतोष महतो, कोषाध्यक्ष कुलदीप महतो, ध्यानचंद महतो, शिव कुमार, देवधारी महतो, देवलाल महतो, संजय करमाली, सुरेश करमाली, माधव करमाली, मुनिनाथ महतो, प्रदीप महतो, संदीप कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार, बालीश राम महतो सहित अनेक भक्त सराहनीय योगदान दे रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *