भास्कर न्यूज | अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने 5 पिस्तौल के साथ 2 तस्करों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों को सीआई की टीम ने शुक्रवार के दिन कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपियों की पहचान फतेह सिंह (24) और गुरप्रीत सिंह (25) के रूप में हुई हैं। दोनों तरनतारन के ढल्ला गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने हथियारों की खेप मुहावा बार्डर इलाके से उठाई थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस की तरनतारन विंग को पुख्ता सूचना मिली थी कि फतेह और गुरप्रीत पाकिस्तानी तस्कर अमर के संपर्क में हैं जो ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियार भेज रहा था। दोनों आरोपी हाल ही में हथियारों की बड़ी खेप लेकर आए थे। आरोपी इसे नारायणगढ़ स्थित एमिनेंस स्कूल के पास सप्लाई करने के लिए पहुंचे हैं। जिसके बाद सिटी की सीआई टीम ने दोनों तस्करों को काबू किया।


