श्री दरबार साहिब में माथा टेकने चंडीगढ़ से आई महिला का पर्स चोरी

अमृतसर | थाना बी डिवीजन की पुलिस ने श्री दरबार साहिब में माथा टेकने चंडीगढ़ से आई महिला का पर्स चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नरिंदर सिंह निवासी हलोमाजरा, चंडीगढ़ ने बताया कि वह अपनी बहन सुखविंदर कौर के साथ श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए आया था। एक अज्ञात महिला उसका पर्स चोरी कर ले गई है। जिसमें एक सोने की चैन, कानों की बालियां और 3 हजार रुपए कैश थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगालते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *