मूंगफली व्यापारी का अपहरण करने की कोशिश:बदमाशों को रोकते समय सड़क पर गिरने से पुलिसकर्मी को आई चोट, स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा

भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाने से 50 मीटर की दूरी पर खड़े एक मूंगफली के ठेले वाले पर 5 बदमाशों ने हमला कर दिया। साथ ही अपहरण की कोशिश भी की, बदमाशों ने एक राउंड कट्टे से फायर भी किया। स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक पुलिसकर्मी ने बदमाशों की वैन रोकने की कोशिश भी की लेकिन, जैसे ही बदमाशों ने वैन को भगाया तो, पुलिसकर्मी सड़क पर जा गिरा। जिसे उसे भी चोट आई है। कट्टे और धारदार हथियार से व्यापारी पर हमला पीड़ित कमलेश कुमार सैनी ने बताया कि मैं खेड़ली मोड़ चौराहे पर मूंगफली का ठेला लगाता हूं। कल रात करीब 9 बजे मैं मूंगफली का कट्टा ठेले के ऊपर रख रहा था। तभी 5 बदमाश ईको वैन में आये। वह मुझे जबरन वैन में बैठा रहे थे। जब मैंने उनका विरोध किया तो, उन्होंने लात घूंसों से मेरे ऊपर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने मुझे बचाया। उन्होंने बीच बचाव करवाने आये लोगों से मारपीट कर दी। तभी उसमें से एक बदमाश ने फायर कर दिया। हम सभी ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। एक पुलिसकर्मी सड़क पर गिरा आई चोट घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हमला करने वालों में मेरे मामा के लड़के और उनके साथी हैं। मेरे मामा के लड़कों ने शाम को मुझे धमकी भी दी थी। हमले के दौरान आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया। जिसका नाम राजवीर है। बाकी 4 लोग ईको वैन सवार हो गए। मौके पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन, बदमाशों ने इतनी तेज वैन भगाई जिससे कांस्टेबल कमलेश सड़क पर गिर गया। घटना में पुलिसकर्मी के भी चोट आई है। घटना के बाद नाकाबंदी करवाई गई खेड़ली मोड़ थाना अधिकारी राजेश गुर्जर ने बताया कि घटना के बाद इलाके में नाकाबंदी कर दी गई थी। हमला करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया था। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। प्राथमिक पूछताछ में हमले का कारण पुरानी रंजिश नजर आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *