भीलवाड़ा की मांडलगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक पिकअप का पीछा कर बड़ी मात्रा में अवैध डोडा चूरा और एक पिकअप को जब्त किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सूचना पर कार्रवाई मांडलगढ़ थाना प्रभारी घनश्याम मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के लाडपुरा चौराहे पर अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए गस्त की जा रही थी।इसी दौरान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चित्तौड़गढ़ ने बताया कि एक अजमेर नंबर की पिकअप जो बेगू की ओर से आ रही है इसमें अवैध डोडा चूरा भरा हुआ है। पुलिस ने गाड़ी पकड़ने के लिए नाकाबंदी लगाई इस सूचना पर पुलिस टीम ने लाडपुरा से रवाना होकर टहला रोड पर उप स्वास्थ्य केंद्र के पास नाकाबंदी लगाई।इस दौरान एक पिकअप नाथूराम जी का खेड़ा की ओर से तेज स्पीड से पिकअप आती हुई नजर आई। पुलिस टीम की नाकाबंदी को देखकर ड्राइवर ने इसकी स्पीड और बढ़ा दी। पुलिस को देख ड्राइवर पिकअप भगा ले गया पुलिस ने रोड पर स्टॉप स्टिक बिछाई और पिकअप के ड्राइवर को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर तेज स्पीड से पिकअप को स्टॉप स्टिक के ऊपर से गुजरते हुए आगे की ओर ले गया। कुछ दूर जाने पर पिकअप के आगे के दोनों टायर ब्रस्ट हो गए पुलिस ने पिकअप का पीछा किया तो कुछ दूरी पर जाने के बाद ड्राइवर गाड़ी को लावारिस हालत में छोड़कर खेतों की ओर होता हुआ जंगलों के रास्ते भाग निकला। तलाशी में मिला अवैध डोडाचूरा पुलिस ने जब इस गाड़ी का की तलाशी ली तो इसमें 28 प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा चूरा पाया गया। थाने लाकर वजन करवाने पर यह 541 किलो 100 ग्राम निकला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए अवैध डोडा चूरा और पिकअप को जब्त किया और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू की। ये थे टीम में शामिल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मांडलगढ़ थाना प्रभारी घनश्याम मीणा, एएसआई राम सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र, भंवरलाल, गोपाल ,मनोज, महेंद्र ,अशोक और कुलदीप शामिल रहे।


