पाली के खैरवा गांव के निकट स्थित विजयनाडी में श्री चामुंडा देवी विजयनाडी ट्रस्ट की बैठक अध्यक्ष हरीशचंद सिंह, देवीलाल सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंदिर के दिवंगत पुजारी नारायणलाल की मूर्ति स्थापना समारोह 6-8 फरवरी को रखने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया। 6 फरवरी को भजन संध्या का आयोजन करने और 7 फरवरी को महाप्रसादी और 8 फरवरी को गुलेश्वर महादेव मंदिर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित करना तय किया गया। बैठक में मीडिया प्रभारी जगदीश भायल, बालकदास खैरवा, संत जगदीश गौड, भंवरलाल श्रीगौड़ ब्राह्मण, चंदनसिंह, दलपतसिंह आकड़ावास, मनोहरलाल, मांगीलाल, सत्यनारायण पुरोहित, पुजारी मांगीलाल कुमावत, ईश्वरदान चारण, घीसाराम सीरवी बाड़सा, रमेश, गिरधारीलाल ओझा धामली, सोहन बोराणा, दुर्गाराम, देवीलाल सोनी सहित कई जने मौजूद रहे।


