मूसेवाला डॉक्युमेंट्री मामले में 1 जुलाई को सुनवाई:कोर्ट ने आपत्तियों पर बलकौर सिंह से जवाब मांगा; 2 एपिसोड हो चुके रिलीज

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की ज़िंदगी और हत्या पर बनी BBC डॉक्युमेंट्री ‘द किलिंग कॉल’ को लेकर उनके पिता बलकौर सिंह द्वारा दायर याचिका पर सोमवार को मानसा कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि बलकौर सिंह की ओर से BBC की आपत्तियों का जवाब दाखिल नहीं किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अतिरिक्त सिविल जज अंकित ऐरी ने बलकौर को 1 जुलाई तक का समय देते हुए अगली सुनवाई में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। बलकौर सिंह के वकील सतिंदर पाल सिंह ने बताया कि सोमवार की कार्यवाही में न तो कोई बहस हुई और न ही कोई अतिरिक्त निर्देश जारी किया गया। कोर्ट ने हमारी यह बात स्वीकार की कि हम अगली तारीख तक जवाब दाखिल करेंगे। 10 जून को दाखिल की थी याचिका बलकौर सिंह ने यह सिविल रिट 10 जून को BBC, पत्रकार इशलीन कौर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर अंकुर जैन के खिलाफ दायर की थी, जिसमें डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग और रिलीज पर आपत्ति जताई गई। BBC की ओर से पेश वकील बलवंत भाटिया ने सोमवार को बताया कि 16 जून की पिछली सुनवाई में यह आपत्ति दर्ज की गई थी कि याचिका BBC इंडिया के खिलाफ दायर की गई है, जबकि डॉक्युमेंट्री का निर्माण UK स्थित BBC वर्ल्ड सर्विस द्वारा किया गया था। BBC इंडिया की डॉक्युमेंट्री में कोई भूमिका नहीं वकील भाटिया ने कोर्ट में बताया कि BBC इंडिया का डॉक्युमेंट्री के निर्माण में कोई भूमिका नहीं थी। उनकी भूमिका केवल भारत में स्क्रीनिंग की योजना तक सीमित थी। डॉक्युमेंट्री यू-ट्यूब पर BBC वर्ल्ड सर्विस द्वारा रिलीज की गई है और सोशल मीडिया पर वैश्विक रूप से देखी जा चुकी है। अब अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी, जिसमें बलकौर सिंह को BBC की आपत्तियों पर अपना जवाब दाखिल करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *