मृगवास में सड़क हादसे में महिला की मौत:बीमार बेटी को देखने जा रही थी; सड़क पर पड़े गोबर से फिसली बाइक

गुना जिले के मृगवास इलाके में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ बीमार बेटी को देखने जा रही थी। तभी सड़क पर पड़े गोबर पर बाइक फिसल गई। हादसे में युवक भी घायल हो गया। जिला अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृगवास थाना इलाके के मोहम्मदपुर गांव की रहने वाली 55 वर्षीय हरबाई मीना सोमवार शाम अपने बेटे के साथ बाइक पर पीछे बैठकर अपनी बेटी को देखने के लिए कुंभराज इलाके के कोलपुरा जा रही थी। इस दौरान बेटा बाइक चला रहा था, उसके पीछे महिला का नाती बैठा था और सबसे पीछे खुद महिला बैठकर जा रही थी। गोबर से बाइक स्लिप हुई
इसी बीच कोलपुरा के रास्ते में गोबर की वजह से अचानक बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई, जिससे गिरकर सबसे पीछे बैठी हर बाई मीना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं इस दुर्घटना में उसके नाती और बेटे को भी चोटें आई हैं। सूचना पर से पहुंची पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया था। इस बीच दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी अपस्ताल पहुंच चुके थे। बेटी को देखने जा रही थी
इसी दौरान शुरुआती इलाज के बीच में ही हरबाई की मौत हो गई। आज सुबह मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में लिया है। बीमार बेटी को देखने के लिए घर से निकली एक मां की रास्ते में हुए हादसे में मौत हो गई। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि वह अपनी बेटी को देख भी नहीं सकी और उससे मिलने से पहले ही परिवार को छोड़कर चली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *