बिलासपुर में धान का अवैध परिवहन, 150 कट्‌टी धान जब्त:पुलिस ने मेटाडोर की जांच की तब मिला धान, बगैर दस्तावेज के ले जा रहा था ड्राइवर

बिलासपुर जिले के रतनपुर में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मेटाडोर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसमें 150 बेारी धान मिला। पूछताछ में ड्राइवर गोलमोल जवाब देने लगा। साथ ही वो जमीन की पर्ची और टोकन सहित दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। इसके चलते पुलिस ने धान को जब्त कर खाद्य विभाग को मामला सौंप दिया है। टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से धान के अवैध परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी गई। उनके मार्गदर्शन में अवैध धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनाई गई। सोमवार को खबर मिली माजदा क्रमांक CG-10BV-6881 का चालक अपने वाहन में धान का अवैध परिवहन कर रहा है। बिना दस्तावेज के मंडी ले जा रहा था ड्राइवर
जिस पर पुलिस की टीम ने बारीडीह के पास वाहन जांच के बहाने घेराबंदी कर मेटाडोर माजदा का इंतजार करती रही। तलाशी लेने पर माजदा में 150 बोरी धान मिला। इस दौरान पूछताछ में कोटा क्षेत्र के नेवरा निवासी ड्राइवर रामेश्वर ध्रुव (37) पिता प्यारेलाल ध्रुव ने बताया कि वो बिना दस्तावेज के धान की खरीदी कर उसे खरगहनी से तेंदुआभाठा लेकर जा रहा है। पुलिस ने खाद्य विभाग को सौंपा मामला
रामेश्वर ध्रुव से पूछताछ के बाद पुलिस ने 150 बोरी धान को जब्त किया, जिसके बाद तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक को इस घटना की जानकारी दी। अब जांच और कार्रवाई करने के लिए खाद्य निरीक्षक को निर्देशित किया है। पुलिस ड्राइवर रामेश्वर ध्रुव से पूछताछ कर जब्त धान की जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *