भास्कर न्यूज | लुधियाना अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग, लुधियाना की तरफ से सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर के नेतृत्व में जिला स्तरीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल अस्पताल, सभी सब डिवीजनल अस्पताल और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में एक साथ चलाया गया। स्वास्थ्य मंत्री पंजाब के दृष्टिकोण के अनुरूप, इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों और आम जनता में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को स्वेच्छा से अंगदान की शपथ लेने के लिए प्रेरित करना था। अभियान के तहत आधिकारिक नेशनल ऑर्गन टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन शपथ लिंक को सभी


