मेंहदौली पुल के पास अनियंत्रित होकर पलटी मोपेड, बुजुर्ग की मौत, दो घायल

भास्कर न्यूज | जनकपुर/बैकुंठपुर एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र के मेंहदौली पुल के पास सड़क हादसा हुआ। यहां एक मोपेड के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने लापरवाह मोपेड चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सतक्यिारी भुडकुडपारा निवासी सहदेव सिंह (70 वर्ष) 18 जनवरी की शाम अपने साथियों के साथ हरचोका की ओर जा रहे थे। मोपेड क्रमांक सीजी 12 एएम 5008 को लालबहादुर सिंह चला रहा था, जबकि सहदेव सिंह और छत्रपाल सिंह पीछे बैठे थे। जैसे ही मोपेड मेंहदौली पुल के पास मुख्य मार्ग की टर्निंग (मोड़) पर पहुंची, चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीनों सवार सड़क किनारे जा गिरे। सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण सहदेव सिंह मौके पर ही बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से जनकपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने शाम 6 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के चश्मदीद छत्रपाल सिंह के बयान और मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मोपेड चालक लालबहादुर सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *