युवक को पिकअप ने रौंदा, मौत

खड़गवां | एमसीबी जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलका में 18 जनवरी को घर के सामने दुकान पर बैठे एक युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि अनियंत्रित पिकअप दुकान और घर की दीवार तोड़ते हुए भीतर जा घुसी। ग्राम सलका निवासी संतकुमार साहू रोज की तरह अपने घर के सामने मुख्य मार्ग के किनारे स्थित अपने पान ठेले के पास कुर्सी पर साथियों के साथ बैठा था। तभी देवाडांड की ओर से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 16 सीयू 2693 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप युवक और उसके पान ठेले को रौंदते हुए सीधे घर में जा घुसी। धमाके की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े, जहां संतकुमार लहूलुहान और बेहोश पड़ा था। पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत शासकीय अस्पताल खड़गवां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सूरजलाल साहू की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *