मेगा ट्रेड फेयर में घरेलू सामान की खरीददारी के प्रति उत्साह है। नुमाइश मैदान हीरादास में चश्मा, लेडीज बैग, सूट सलवार, ट्रेड फेयर में खरीददारों की संख्या बढ़ने लगी है। इस मेले का मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है। मेला संयोजक आनंद शर्मा ने बताया कि इस बार मेले में देश के विभिन्न राज्यों से एक से बढ़कर एक उत्पाद की स्टॉल सजाई। पानीपत के बेडशीट व कंबल, रजाई, रंग बिरंगी डिजाइन के उपलब्ध हैं। मेले में खानपान के साथ सहारनपुर के फर्नीचर, सजावटी गुलदस्ते, फूल, तस्वीर,ट्राउजर, कुर्ता पजामा, अचार, मसाले नमकीन, इलेक्ट्रॉनिक व लकड़ी के खिलौने के स्टालों पर खरीदारी हो रही है। एक ही परिसर में 100 से अधिक स्टॉल लगाई हैं। साथ ही फूड स्टाल, झूले का लोग आनंद उठा रहे हैं। स्वच्छता के साथ सुरक्षा के भी मेले में पुख्ता इंतजाम किया है। दशहरा मैदान चारों ओर से बंद होने के कारण असमाजिक तत्व मेले में प्रवेश नहीं कर सकते और मेले में पार्किंग की भी व्यवस्था है।


