दाऊजी का हंडा: 51 किलो मावा-मिश्री का बल्देव जी को लगाया भोग

दाऊजी हंडा समिति की ओर से मंगलवार को बल्देव जी में दाऊजी का हंडा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 51 किलो मावा-मिश्री का भोग मटके एवं हांडियों में भरकर बैंडबाजे के साथ भंडारा स्थल से दाऊजी मंदिर तक पहुंचे। जहां दाऊजी महाराज को हंडा भोग अर्पित किया गया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन की ओर से भरतपुर से हंडा लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का पटका पहना कर स्वागत किया गया। व्यवस्थापक सुशील कुमार ने बताया कि इस मौके पर महाआरती का आयोजन हुआ। बाद में खरी, पूआ, कचौड़ी, सब्जी की प्रसादी का भोग लगा। प्रारंभ में करीब 800 पंडे-पुजारियों की पंगत प्रसादी हुई। बाद में भरतपुर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। सुशील कुमार ने बताया कि भंडारे में करीब 3 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। भंडारे की तैयारी करीब 50 हलवाइयों के दल ने की। ज्ञात रहे कि भरतपुर के श्रद्धालुओं द्वारा करीब 93 साल से हंडा का आयोजन बल्देव जी में किया जाता रहा है। इस आयोजन से करीब 300 परिवार वंशानुगत जुड़े हुए हैं। इस आयोजन में इन परिवारों के भरतपुर से बाहर शिफ्ट हो गए लोगो ने भी शिरकत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *