भास्कर न्यूज | भरतपुर श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में युवा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने किला स्थित बिहारी जी मंदिर के सामने श्रद्धालु और राहगीरों को 500 तुलसी पौधों का निशुल्क वितरण किया। सभी श्रद्धालुओं ने बड़ी प्रसन्नता के साथ तुलसी के पौधे लिए और 25 दिसंबर को परिवार के साथ तुलसी पूजन दिवस मनाने का संकल्प लिया। तुलसी वितरण सेवा में मेघश्याम सोनू मुन्नी कपूर चंद विश्वेंद्र वीरी सिंह ने सहयोग किया। समिति के अनुसार 25 दिसंबर को शहर में जघीना गेट स्थित संत आशाराम बापू आश्रम में तुलसी पूजन और अन्नकूट भंडारा कार्यक्रम होगा।


