मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत रक्तदान किया:रक्तदान करने वालों का संभागीय आयुक्त और कलेक्टर ने उत्साह बढ़ाया

तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर एवं उदयपुर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट रिटेल ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर एंड डेंटल केयर के नवीन परिसर माधव चेंबर हेड पोस्ट ऑफिस के सामने चेतक सर्कल पर हुआ। भूपेश खमेसरा ने बताया कि 17 सितंबर को वृहद स्तर पर 2200 युनिट के लगभग रक्तदान का संग्रह किया गया। अब 3 माह पश्चात ही उदयपुर में सीएमएचओ ऑफिस द्वारा रक्त की कमी की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए इस कैम्प का आयोजन किया गया गया। परिषद के सलाहकार विनोद मांडोत ने 52वीं बार, मंत्री विनीत फुलफगर ने 33वीं बार और पंकज भंडारी ने 45वीं बार रक्तदान के साथ कई युवा साथियों ने एवं ड्रग एसोसिएशन के कई मेंबर्स ने रक्तदान किया। कुल 31 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर उदयपुर की संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, कलेक्टर नमित मेहता, एडीएम सिटी जितेन्द्र ओझा, सीएमएचओ अशोक आदित्य, भाजपा नेता प्रमोद सामर, गजपाल सिंह राठौड़, करण सिंह शक्तवात, देवीलाल सालवी, पंकज बोराना, गजेंद्र अग्रवाल, दिलीप सामर, नीरज बजाज आदि मौजूद रहे। वात्सल्य सेवा समिति ने स्कूलों में बांटे स्वेटर वात्सल्य सेवा समिति उदयपुर ने सर्दी के दौरान वस्त्र वितरण अभियान के तहत विभिन्न सरकारी विद्यालयों में स्वेटर का वितरण किए। समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत गुरुवार को बलीचा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिर्वा में कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों को स्वेटर एवं विद्यार्थियों को कॉपियां वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने बच्चों को आशीर्वचन दिया। समिति सदस्य रमेश बंसल द्वारा उनकी पुत्र वधु का जन्मदिन विद्यार्थियों के मध्य मिठाई खिलाकर मनाया गया। अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने विद्यालय के विद्यार्थियों को वात्सल्य ग्राम के बारे में एवं परम पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के बारे में बताया।
इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलीचा प्रधानाचार्य डॉ अंजू कोठारी, चंद्रप्रकाश जैन, संजय पंड्या, गोपाल कनेरिया, रमेश जोशी, के पी अग्रवाल, सी पी बंसल, राकेश मूंदड़ा, रमेश बंसल, पूनम छापरवाल, विक्रम अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, विमल मंगल, मंजू मूंदडा, हिमानी भट्ट, बालकिशन पिती सहित विभिन्न समिति सदस्य एवं शिक्षक उपस्थित थे। राज्यमंत्री डॉ बाघमार दीक्षान्त समारोह में लेगी भाग
राज्य की सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग की राज्यमंत्री डॉ मंजू बाघमार दो दिन की उदयपुर यात्रा पर है। डॉ बाघमार 20 दिसम्बर को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 21 दिसम्बर को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षान्त समारोह में भाग लेकर शाम 4.30 बजे ब्यावर के लिए प्रस्थान करेंगी। छात्रवृति योजना के आवेदन से पूर्व ओ.टी.आर आवश्यक
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन से पूर्व वन टाइम रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति,जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग,आर्थिक पिछड़ा वग,विशेष पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र ऑनलाईन पोर्टल पर भरने से पूर्व सभी छात्र/छात्राओं को नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर ओ.टी.आर की प्रक्रिया एवं छात्रवृति पोर्टल पर किये गये अद्यतन प्रावधानों की जानकारी सभी संबंधितों को उपलब्ध करा दी है।
उन्होंने कहा कि छात्र/छात्राएं यह भी सुनिश्चित् कर लें कि अपने आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर अपडेट हो, आधार सिड़िग हो एवं बैक खाता में डी.बी.टी. प्रोसेस एनेबल हो तभी छात्र उक्त प्रक्रिया को पूर्ण कर पाएंगे। ओ.टी.आर पूर्ण होने पर 14 संख्याओं का रजिस्ट्रेशन प्राप्त होगा, उसी के आधार पर छात्रवृति के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *