मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार से नवाजे जाएंगे छात्र

भास्कर न्यूज | जालंधर यूथ अफेयर्स और खेल मंत्रालय ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को 2024 मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) स्पोर्ट्स ट्रॉफी के लिए प्रथम रनर-अप खिताब मिला है। एलपीयू लगातार दो साल तक यह सम्मान प्राप्त करने वाली पहला निजी यूनिवर्सिटी बन गई है, जो 1956 के बाद से किसी को नहीं मिली है। यह अवॉर्ड राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में 17 जनवरी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा एलपीयू के समारोह के दौरान भारतीय हॉकी टीम के कप्तान एलपीयू के हरमनप्रीत सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। छात्र सुखजीत सिंह और जरमनप्रीत सिंह को हॉकी में उनकी उत्कृष्टता के लिए अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलिंपिक में बेहतरीन नेतृत्व का प्रदर्शन किया और हॉकी में भारत की उल्लेखनीय जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अशोक कुमार मित्तल राज्यसभा सांसद और एलपीयू के संस्थापक चांसलर ने सभी पुरस्कार विजेताओं और छात्रों, स्टाफ और कोचों सहित इन खेल उपलब्धियों में भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को बधाई दी। इस संबंध में डॉ. अशोक मित्तल ने कहा एलपीयू विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और स्कॉलरशिप के माध्यम से महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करके खेल के क्षेत्र को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे एथलेटिक प्रतिभाओं का विकास सुनिश्चित होता है। एलपीयू का विजन भारत में खेलों को शिक्षा के समान महत्व का स्थान दिलाना है, यह सुनिश्चित करना कि यह छात्र विकास का एक प्रमुख स्तंभ बने। जिक्रयोग है कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (माका) ट्रॉफी उस यूनिवर्सिटी को प्रदान की जाती है जो खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, जिसमें एलपीयू प्रथम रनर अप रहा। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के साथ अशोक कुमार मित्तल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *