रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पदाधिकारी ने विभागों के साथ की बैठक

भास्कर न्यूज | जालंधर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी नरेश कुमार ने शुक्रवार को जिले के सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की। बैठक में रुडसेट संस्थान, कृषि विभाग, जिला लीड मैनेजर, जिला उद्योग केंद्र, एससी निगम, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी, आजीविका मिशन, जिला कल्याण दफ्तर, जिला शिक्षा कार्यालय (सेसी), पंजाब कौशल विकास मिशन, युवा कल्याण कार्यालय, नेहरू युवा केंद्र आदि विभागों ने भाग लिया। बैठक के दौरान नरेश कुमार ने रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार सभी विभागों से उनके द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं एवं प्रशिक्षण कोर्स के बारे में जानकारी एकत्रित की ताकि योग्य युवाओं को इसके तहत सब्सिडी मिल सके। इन योजनाओं पर आधारित ऋण के अलावा प्रशिक्षण कोर्स की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार की इन रोजगारोन्मुखी पहलों का लाभ अधिक से अधिक योग्य युवाओं को दिलाने के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य किया जाना चाहिए ताकि युवा अपना पसंदीदा व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक के दौरान अधिकारी नरेश कुमार व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *