विद्यार्थियों को वेंटिलेटर से संबंधित तकनीकी पहलू बताए

भास्कर न्यूज | जालंधर सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज (सीटीआईएचएस) के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से शुक्रवार को ‘क्लिनिकल हैंड्स ऑन इंट्रोडक्शन टू वेंटिलेटर’ नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वेंटिलेटरी सहायता पर गहन चर्चा करते हुए इसके बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यशाला में वक्ता डॉ. अभिषेक कुमार (एमबीबीएस, एमडी एनेस्थिसियोलॉजी) और डॉ. विकास चावला (एमबीबीएस, एमडी एनेस्थिसियोलॉजी) शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मरीजों को वेंटिलेटर के तकनीकी पहलू भी बताए। इस मौके पर डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि आज के स्वास्थ्य देखभाल परिवेश में, वेंटिलेटर को समझने और संचालित करने की क्षमता फिजियोथेरेपिस्टों के लिए एक महत्वपूर्ण कौशल है। इस दौरान यहां सीटीआईपीएस के प्रिंसिपल डॉ. भूपिंदर सिंह तोमर, फिजियोथेरेपी विभाग के प्रमुख डॉ. अरुण भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *