मेडल पाने वाले 17 स्टूडेंट्स में 16 लड़कियां, राष्ट्रपति मुर्मू बोली- कहीं मेरे कारण ही लड़कियों को तो नहीं भेज रहे

अमृतसर | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षा सिर्फ नौकरी पाने का जरिया नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का माध्यम भी है। राष्ट्रपति वीरवार को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के 50वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने 176 यूजीपीजी डिग्री और 258 पीएचडी डिग्रियां वितरित कीं। इसके अलावा 17 स्टूडेंट्स को मेडल देकर सम्मानित किया। इसमें सिर्फ एक लड़का जबकि बाकी सारी लड़कियां थी। मेडल देते वक्त राष्ट्रपति एकदम से रुकीं और वीसी से बोलीं कि क्या मेरे कारण ही लड़कियों को तो नहीं भेजा जा रहा। इसके जवाब में वीसी ने कहा कि ऐसा नहीं है, मेडल लेने वालों में सभी लड़कियां ही है। इसके बाद राष्ट्रपति ने अपने भाषण में लड़कियों की सराहना की और कहा कि यूनिवर्सिटी कह रही थी डिग्री लेने वाली 90 प्रतिशत लड़कियां है, जबकि यहां 90 नहीं 99 प्रतिशत हैं। यह गर्व की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *