मेडिकल कैंप:14 साल के नीलांश ने यूनिवर्सल हेल्थ एक्सेस फाउंडेशन वेबसाइट बना शुरू की मुहिम

चि​कित्सा के क्षेत्र में पहल करते हुए 14वर्षीय बालक नीलांश भंडारी ने गरीब तबके के ऐसे लोग जिन्हें समय पर उपचार नहीं मिल रहा है उनकी सेवा के लिए जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाने का निर्णय किया। कक्षा 9 में पढ़ने वाले नीलांश के परिवारजन व रिश्तेदारों ने उसकी सहायता करने का संकल्प लिया। साथ ही नीलांश द्वारा बनाई गई वेबसाइट यूनिवर्सल हैल्थ एक्सेस फाउंडेशन में डोनेशन देना शुरू किया। सितंबर महीने में ऑन एयर हुई इस वेबसाइट पर कई लोगों ने सहयोग कर कुल 510 डॉलर भारत में कुल 45 हजार रुपए का डोनेशन देकर उसे प्रेरित किया। भास्कर संवाददाता| बाड़मेर 14 वर्षीय नीलांश भंडारी पुत्र निलेंद्र भंडारी ने अपने सेवानिवृत दादा डॉ. एस.आर. भंडारी से प्रेरणा लेकर जनसेवा का बीड़ा उठाया है। नीलांश भंडारी की इस पहल ने न केवल उनके परिवार और समुदाय को प्रभावित किया है। यूएसए स्थि​त स्काई लाइन हाई स्कूल के 9वीं कक्षा में अध्ययनरत नीलांश भंडारी की बचपन से ही चिकित्सा के क्षेत्र में रूचि रही है। नीलांश ने बताया कि वह बचपन से ही अपने दादा को ​चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की सेवा करते हुए देख रहे हैं। एक साल पहले नीलांश ने आमजन की सेवा के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने की अपने दोस्तों और परिवारजन से चर्चा की। 9वीं कक्षा के 14 वर्षीय नीलांश भंडारी 15 दिसंबर को गडरारोड में लॉयंस क्लब के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करेंगे। यूनिवर्सल हैल्थ एक्सेस फाउंडेशन के नीलांश भंडारी और लॉयंस क्लब बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में गडरारोड में आज मेडि​कल कैंप लगेगा। इसमें डॉ. एस आर भंडारी, डॉ. आर के माहेश्वरी, डॉ. वंदना जैन, डॉ.​ विमल सेठिया, डॉ. एम.एल. खत्री और डॉ. गुरुदीप चारण सहयोग करेंगे। नीलांश भंडारी ने बताया कि गडरारोड पर आयोजित होने वाला मेडिकल कैंप सिर्फ एक पहल है। उन्होंने बताया कि निशुल्क मेडिकल कैंप को लेकर उसने यूएसए में अपने दोस्तों से भी चर्चा की तथा वह अपने इस लक्ष्य को पूरी दुनिया में फैलाना चाहते हैं। इसके लिए उनके दोस्तों ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *