धौलपुर में राजस्थान मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (RMSRU) का वार्षिक सम्मेलन होटल सुंदरम में संपन्न हुआ। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी के संयुक्त कोषाध्यक्ष निर्लेप मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला सचिव सत्येन्द्र शर्मा और जिला कोषाध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी मौजूद सदस्यों ने इस रिपोर्ट को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया। सम्मेलन में 70 से अधिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। वर्ष 2025 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से नीरज चौहान को जिला सचिव और आशुतोष सिंघल को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राजीव शर्मा को CSC कन्वीनर, राम कुमार पाराशर को संयुक्त सचिव और इंद्रजीत शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।


