सामान लेने बाजार गई नाबालिग से गैंगरेप, बाल काटे:अगवा कर खेत में ले गए आरोपी, दादा की रिपोर्ट पर 4 के खिलाफ केस दर्ज

चूरू में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। रतननगर थाना क्षेत्र की इस घटना में पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा है। पीड़िता के दादा की शिकायत पर महिला थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी सुनील झाझड़िया के अनुसार, एक मार्च को पीड़िता घर से सामान लेने बाहर गई थी। लंबे समय तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश की। बाद में पता चला कि कुछ युवक उसे बाइक पर रतननगर देपालसर रोड की तरफ ले गए थे। खोजबीन के दौरान पीड़िता एक खेत के झोपड़े में बेहोश मिली। होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि चार युवक पिछले कुछ दिनों से स्कूल जाते समय उसका पीछा कर रहे थे। आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने पीड़िता को खेत के झोपड़े में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, पीड़िता के पेट में दर्द होने पर एक आरोपी ने उसके बाल काट दिए और जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सामूहिक रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *