मेयर ने एमसी सुविधा केंद्र में लिया फीडबैक, काम तेज करने के निर्देश

लुधियाना| निवासियों को परेशानी मुक्त सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मेयर इंदरजीत कौर ने शुक्रवार को गिल रोड स्थित नगर निगम (एमसी) के जोन सी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। एमसी सुविधा केंद्र के निरीक्षण के दौरान मेयर ने निवासियों से फीडबैक भी लिया और केंद्र में कामकाज को सुव्यवस्थित व तेज करने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। मेयर ने अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आम जनता को एमसी कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर न किया जाए और उनका काम एक ही बार में किया जाए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा के मार्गदर्शन में सिविक बॉडी कार्यालयों के कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें ई-ऑफिस का क्रियान्वयन आदि शामिल है। मेयर ने निर्देश देते हुए कहा कि सिविक बॉडी कार्यालयों में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *