मेयर ने कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की

लुधियाना| मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने एमसी जोन डी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर निवासियों के लिए परेशानी मुक्त सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। वीरवार को मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने जोन डी कार्यालय में सुविधा केंद्रों, हेल्थ ब्रांच, प्रॉपर्टी टैक्स विंग, बीएंडआर शाखा आदि ब्रांचों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची। मेयर ने आगंतुकों से भी बातचीत की और कर्मचारियों को कार्यालयों में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि जनता को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। जहां भी आवश्यक हो, नगर निकाय के कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *