लुधियाना| फर्स्ट इंटर बार क्रिकेट लीग लुधियाना 12 फरवरी से लुधियाना में शुरू की जाएगी। यह जानकारी जिला बार संघ कार्यालय में बैठक के दौरान क्रिकेट लीग के आयोजक वीरेंद्र शर्मा प्रिंस की ओर से दी गई। उन्होंने बताया कि डीबीए स्टार, डीबीए चैंपस, डीबीए लायन्स, डीबीए ब्रदर्स समेत काफी गिनती में क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। इस क्रिकेट लीग के तहत महानगर की विभिन्न क्रिकेट ग्राउंड पर मैच करवाए जाएंगे। इस मौके पर वरिंदर शर्मा प्रिंस, गुरपाल सिंह बेदी, एसपी शर्मा मिंटू, गुरप्रीत ग्रेवाल, चेतन वर्मा, संदीप अरोड़ा, परमिंदर सिंह लाडी, राकेश शारदा, विपिन सग्गड़, गुरप्रीत अरोड़ा, लोकेश बत्ता, संजीव मल्होत्रा, हिमांशु वालिया, जतिन कपूर, करण पुरी, गुरबिंदर सिंह भी उपस्थित थे।


