बोकारो | चास नगर निगम के मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका ने बुधवार को वार्ड नंबर 27 नेताजी चौक बाउरी टोला झरिया टोला के रहने वाले जनता से जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने अपना अपार जनसमर्थन दिया। जनता ने अच्छी रोड नाली एवं स्वच्छता से भी अवगत कराया सभी लोगों की समस्याओं को सुना एवं सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। गोपाल मुरारका ने कहा कि चास को बेहतरीन और व्यवसायियों के लिए भयमुक्त शहर बनाएंगे। मौके पर संजय सोनी, अनूप पांडेय, विजय शर्मा, सुशील अग्रवाल, दीपक कुमार, पप्पू चौधरी, प्रवीण जगनानी, रंजीत कुमार, बाबुलाल, कैशव अग्रवाल, गौरव मुरारका सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।


