मेयर प्रत्याशी डॉ. परिंदा ने विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क

बोकारो | चास नगर निगम के मेयर प्रत्याशी डॉ. परिंदा सिंह ने निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने वार्ड संख्या 20, 21, 22 सहित अन्य वार्डों में जनसंपर्क लोगों से आशीर्वाद लिया। अपने समर्थकों के साथ उन्होंने लोगों को अपनी लक्ष्य की जानकारी दी। कहा कि एक मौका मिलेगा तो चास का समुचित वि​कास करने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। चास में बचे सभी कामों को पूरा किया जाएगा। जन संपर्क के दौरान लोगों ने रोड और नाली की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जनसंपर्क में मुख्य रूप से राजेश बाउरी, उमेश दास, मुकेश बाउरी, विकास आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *