मेयर प्रत्याशी बिनोद के प्रधान कार्यालय का उद््घाटन

बोकारो | चास नगर निगम चुनाव को लेकर पूरे इलाके में उत्साह चरम पर है। लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के लिए जनता पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। इसी क्रम में मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार के जनसंघ और भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष रहे उदय चन्द्र प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, लक्ष्मी नारायण यादव, संजय चौधरी ने सामूहिक रूप से चास बायपास स्थित चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान रंजीत कुमार ने कहा कि आज चास की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। न समय पर पानी मिल रहा है, न बिजली, न सफाई व्यवस्था दुरुस्त है। लोग नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स जमा कर रहे हैं, लेकिन बदले में नगर निगम की ओर से कोई ठोस सुविधा नहीं मिल पा रही। हर वार्ड में सड़क, नाली और कचरे की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। अमित कुमार कहा कि कोरोना काल में जब पूरा शहर घरों में बंद था, उसी समय उनके बड़े भाई बिनोद कुमार लगातार समाज के बीच सक्रिय रहे। मौके पर संजीत पोल्टा, कमलेश कुमार, गणेश गुप्ता, भरत छात्रवाल, काली आचार्या आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *