इनर व्हील क्लब मेरठ मुस्कान द्वारा सोमवार शाम 12 जनवरी को क्रिस्टल पैलेस में ‘शालीन ज्योति गाला नाइट’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन शालिनी गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव तथा पीडीसी मौजूद रहीं। संगीता गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों क माल्यार्पण, पटका एवं उपहार देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलीमा ऐरन ने खूबसूरत अंदाज में किया। गाला नाइट में केक काटकर नववर्ष का सेलिब्रेशन किया गया। इसके बाद मंच पर डांस, नाटिका और गीतों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसे सदस्यों ने मंत्रमुग्ध होकर एन्जॉय किया। इस दौरान लकी ड्रा भी निकाले गए जिन्होंने उत्साह को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि एसोसिएशन प्रेसिडेंट और डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सहित मेहमानों ने भी मंच पर आकर डांस कर माहौल में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में निशी, प्रीती रस्तोगी, रिषिका गोयल, शारदा अग्रवाल, मोनिका, स्वाति आदि का विशेष सहयोग रहा।


