मेरठ में दिनभर शीत लहर से कांपे लोग:पूरे दिन धूप नहीं निकलने से शाम को बढ़ा ठंड का अहसास

मेरठ में मंगलवार को दिनभर धूप नहीं निकली। 10 से 15 किमी की रफ्तार से हवा चलने से लोग दिनभर शीत लहर से कांपते रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड ओर बढ़ेगी। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती रही है। मंगलवार को दिनभर धूप नहीं निकली। ऊपर से तेज हवा चलती रही। इसके चलते शीत लहर से लोग कंपकपाते रहे। इस बार सर्दी के सीजन में पहली बार इतनी तेज हवा की रफ्तार रही। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अभी ठंड का असर बना रहेगा। शीत लहर चलती रहेगी। जिससे गलन बढ़ेगी। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 146 दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *