गढ़वा | मेराल के गोबरदहा गांव निवासी नकछेदी अंसारी का पुत्र अकबर अंसारी 50 वर्ष गुरुवार को सांप काटने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अकबर अंसारी अपने घर के पास जंगल साफ कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति खतरे से बाहर है।


