‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना को लेकर सत्यापन शुरू

लुधियाना| ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत मालिकाना हक दिलाने के लिए ड्रोन-सर्वे के किए गए नक्शों को मान्य करने के लिए प्रशासन ने सत्यापन शुरू कर दिया है। डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि चल रहे सर्वेक्षण में नगर पालिका क्षेत्राधिकार के तहत आठ गांवों में 6,147 घर शामिल हैं। कई गांवों में सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है और शेष क्षेत्रों का काम अंतिम चरण में है। सर्वे को सही तरीके से करने के लिए प्रशासन ने 16 विशेष सर्वे टीमें गठित की हैं। इन टीमों में स्थानीय राजस्व विभाग के अधिकारी और निगम के कर्मचारी शामिल हैं, जो आपसी समन्वय से ड्रोन सर्वे के आधार पर तैयार किए गए मैप-1 का मौके पर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। सत्यापित सर्वेक्षण रिपोर्ट मैप-2 तैयार किया जाएगा। स्थापित प्रक्रिया के अनुसार, मैप-2 को सार्वजनिक रूप से प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *